Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh
Breaking

कपूरथला के पालिका बाज़ार में बिजली की ख़तरनाक व्यवस्था

दो साल से जर्जर वितरण बॉक्स और उलझे तारों से किसी भी समय हादसे का ख़तरा

पालिका बाज़ार में उलझे हुए बिजली के तारों और लटके मीटर वाला ख़तरनाक वितरण बॉक्स

अलीगंज लखनऊ स्थित कपूरथला के पालिका बाज़ार में बिजली की वितरण व्यवस्था इतनी जर्जर हो गई है कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत वितरण बॉक्स से मीटर लटके हैं और तारों का गड्डमड्ड हो गया है।

व्यापारियों के मुताबिक़ यह स्थिति दो साल से अधिक समय से बनी हुई है। बॉक्स की किसी भी तरह की मरम्मत नहीं हुई है।

अब दुकानदारों को अपने विद्युत मीटर को खोजने में काफ़ी मेहनत करनी पड़ती है। सभी तार इस तरह उलझ गए हैं कि कौन सा तार किसके मीटर से जुड़ा है, यह समझना मुश्किल हो गया है।