लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में गोमती नदी का पानी लगातार छठवें दिन बढ़ रहा है। करीब 40 हजार घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर चुका है और तीन लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
दूसरे मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गोमती नदी ने करीब 18 साल बाद इतना विकराल रूप दिखाया है। इससे पहले साल 2008 में भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर इतना बढ़ा था।
हर दिन सैकड़ों लोग छोड़ रहे घर
रोजाना 2 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर दूसरे मोहल्लों या रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं। अब तक करीब 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर चुके हैं।
गोमती रिवर फ्रंट किनारे बसे हनुमंत धाम और लेटे हनुमान मंदिर तक पानी पहुंच गया है। बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।
प्रशासन ने गोमती रिवरफ्रंट और मरीन ड्राइव के पास स्थित फूड वैली को फिलहाल बंद कर दिया है।
नावों के लिए वसूली के आरोप
राहत कार्य के लिए जगह-जगह नावें लगाई गई हैं, लेकिन लोगों का आरोप है कि सरकारी नाव चलाने वाले एक व्यक्ति से 100 से 150 रुपए तक वसूल रहे हैं।
एक नाविक ने बताया,