Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh
Breaking

लखनऊ के होटल से गिरकर 24 साल की युवती की मौत, साथ रहने वाला लड़का फरार

समरीन होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से सोमवार शाम गिरी; पति से तलाक का केस चल रहा था।

लखनऊ में होटल सेलेस्टियल मैन्योर की बाहरी दीवार का दृश्य जहाँ घटना हुई।
प्रतीकात्मक तस्वीर, AI से बनाई गई। यह वास्तविक घटना का चित्रण नहीं है।

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से सोमवार शाम गिरकर एक 24 साल की युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की पहचान चौक इलाके के हाता सूरत सिंह में रहने वाली समरीन के रूप में की है।

समरीन सुबह करीब 11:46 बजे सुल्तानपुर के अवनीश जायसवाल के साथ होटल के कमरा नंबर 1037 में चेक-इन हुई थी। दोपहर में दोनों कमरे में थे। शाम करीब 6 बजे समरीन 10वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

साथी फरार हो गया

घटना के बाद अवनीश जायसवाल होटल से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, समरीन की मौत के सटीक कारण का पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है।

तलाक का केस चल रहा था

समरीन के पिता मोहम्मद तज्जू चौपटिया इलाके में रहते हैं और निजी नौकरी करते हैं। समरीन एक होटल में काम करती थी। वह विवाहित थी लेकिन अपने पति से तलाक की प्रक्रिया में थी। सोमवार को उसकी अदालत में पेशी भी थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। पुलिस ने समरीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है।