Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh

मुरादाबाद में कूड़े की ठेली को लेकर खूनी झड़प, 13 पर मामला दर्ज

उमरी कलां में दो पक्षों के बीच हुई हिंसा में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

उमरी कलां की गली में दो पक्षों के बीच हुई झड़प का दृश्य।

मुरादाबाद के उमरी कलां में कूड़े की ठेली को लेकर हुई झड़प में दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार की सुबह कस्बे के मोहल्ला जुमे का बाजार में हुई थी।

नगर पंचायत का कर्मचारी शरीफ अहमद कूड़े की ठेली लेकर जा रहा था। इसी रास्ते में फल बेचने वाले वाजिद ने उससे ठेली हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का जमकर इस्तेमाल हुआ। इस हिंसा में शरीफ अहमद, उनके भाई हाजी शफीक उर्फ भूरे, नसीम, शकील और दूसरे पक्ष के सईम, शमीम, वाजिद सहित कई लोग लहूलुहान हो गए।

दोनों पक्षों के पांच लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। कांठ पुलिस ने शकील अहमद की ओर से दूसरे पक्ष के वाजिद, सईम, वसीम, खैश, शमीम, कलुवा और वाहिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वाजिद की तरफ से शरीफ, नसीम, नय्यर, फईम, नाजिम और शरीफ उर्फ भूरे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।