उत्तर प्रदेश
श्रावस्ती में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹1.74 लाख की जाली करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार
श्रावस्ती में STF और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर कथित नकली नोट छापने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राइस मिल से ₹1.74 लाख के जाली नोट, कलर प्रिंटर और अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार कहां तक जुड़े हैं और नकली करेंसी बाजार में पहुंचाने की योजना में कौन-कौन शामिल था।