मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने स्थानीय युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के अनुसार 15 सितंबर की दोपहर को वह रुहासा-सकौती स्टॉप पर दवाई लेने दौराला जाने के लिए खड़ी थी। उसी समय गांव निवासी अंकित बाइक लेकर वहां आया और महिला को बाइक पर बैठा लिया।
महिला ने अंकित से सकौती में उतारने के लिए कहा, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। इसके बजाय वह महिला को दादरी में अपने किराए के मकान पर ले गया। मकान पर पहुंचने के बाद अंकित ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।
महिला किसी तरह आरोपी से छुटकारा पाकर वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने दौराला थाने में शिकायत दर्ज की। दौराला थाने के कोतवाल शिव ठाकुर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।