Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh
Breaking

Topic

#Lucknow News

लखनऊ

लखनऊ के ठाकुरगंज में बंद कैफे में लगी भीषण आग, अपार्टमेंट में मची भगदड़; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित मेहंदीघाट चौराहे के पास एक तीन मंजिला अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने बंद कैफे में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। धुआं देखकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं और कैफे का शटर तोड़कर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कैफे का फर्नीचर और खाने-पीने का सामान जल गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

· 3 min read